फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The holy dip in the Himriganga will take place on September 5; preparations are in full swing.

Mandi News: हिमरीगंगा का पवित्र स्नान 5 सितंबर को होगा, तैयारियां तेज

Mon, 31 Aug 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The holy dip in the Himriganga will take place on September 5; preparations are in full swing.
मार्ग पर वन-वे यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी, पुलिस जवान रहेंगे तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। पधर उपमंडल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हिमरीगंगा में पवित्र स्नान मेला इस वर्ष 5 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर मेला समिति और स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

स्थानीय पंचायत प्रधान एवं मेला समिति अध्यक्ष अंजना ठाकुर ने बताया कि मेले में आने वाले व्यापारियों के लिए प्लाट आवंटन की प्रक्रिया 2 और 3 सितंबर को पूरी की जाएगी। इच्छुक व्यापारी निर्धारित तिथियों में प्लाट आवंटन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। 4 सितंबर की शाम भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। इसमें दर्जनों भजन मंडलियां भाग लेकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर करेंगी। मेले की शोभा बढ़ाने के लिए देव गंगेश्वर महादेव सिऊन गहरी और देव माहूंनाग सतनोग भी शिरकत करेंगे। 5 सितंबर को सुबह तीन बजे से शाही स्नान शुरू होगा, जो देर शाम तक जारी रहेगा। पवित्र स्नान के लिए क्षेत्र के अलावा दूरदराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हिमरीगंगा पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए उपमंडल प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हिमरीगंगा मार्ग पर वन-वे यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके अलावा पधर से हिमरीगंगा तक विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि यातायात सुचारु रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed