फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The ground reality of the schemes of Baggi Division of Jal Shakti Department will be investigated

Mandi News: जल शक्ति विभाग के बग्गी डिविजन की योजनाओं की जमीनी हकीकत की होगी जांच

Fri, 18 Jul 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 18 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The ground reality of the schemes of Baggi Division of Jal Shakti Department will be investigated
बग्गी( मंडी) । जल शक्ति विभाग के बग्गी डिवीजन में कथित गड़बड़झाले की जांच तेज हो गई है। सतर्कता विभाग की टीम मामले की गंभीरता के मध्यनजर अब ग्राउंड रिपोर्ट की जांच कर रही है। कागजों में जो करोड़ों रुपये के कार्य दर्शाए गए हैं, धरातल पर इनका क्या स्टेटस है। सतर्कता विभाग की टीम अब बारीकी से इसकी जांच कर रही है। कागजों में जो करोड़ों रुपये के सप्लाई के आर्डर गए हैं, उनकी वास्तविकता की भी सतर्कता विभाग की टीम जांच कर रही है। हकीकत में क्या यह सप्लाई डिवीजन में पहुंची है या नहीं, इस बात की भी जांच हो रही है। सतर्कता विभाग की टीम की रडार पर जल शक्ति विभाग के बग्गी डिवीजन के तहत पंपिंग मशीनरी के कार्य हैं। इसके लिए जांच एजेंसी ने रिकॉर्ड तलब किया है। सतर्कता विभाग ने वर्ष 2020 से 2024 तक की डैमेज रिपोर्ट मुहैया करवाने के संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए हैं। इससे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

बता दें कि गत वर्ष जल शक्ति विभाग के इस डिवीजन में नियमों को ताक पर रखकर कार्य करने की शिकायत मिलने पर विभाग का यह मंडल कार्यालय सतर्कता विभाग की जांच के दायरे में है। पिछले एक वर्ष से सतर्कता विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है और कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। उन्हीं के आधार पर अब धरातल पर जमीनी हकीकत जानने की तैयारी चल रही है। मामले में सतर्कता विभाग की जांच पूरी होने पर ही इस बात का खुलासा होगा कि वास्तविकता क्या है।
विज्ञापन



जल शक्ति विभाग के बग्गी डिवीजन में हुए गड़बड़झाले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
-कुलभूषण, एसपी, विजिलेंस मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed