फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The government should clarify the position regarding the 12th examinations: Sangh

12वीं की परीक्षाओं को लेकर सरकार स्थिति करे स्पष्ट : संघ

Thu, 15 Jun 2023 05:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Thu, 15 Jun 2023 05:14 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ठियोग (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ जिला शिमला ने 12वीं की परीक्षाओं को लेकर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। संघ ने कहा कि परीक्षाओं की वास्तविक स्थिति साफ न होने के कारण अध्यापक वर्ग संशय में है। इसको लेकर जल्द ही सरकार की ओर से उचित निर्णय लिया जाना चाहिए। संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से जल्द से जल्द उचित निर्णय लेने की मांग की है।


संघ के जिला अध्यक्ष महावीर कैंथला, कोषाध्यक्ष रमन वर्मा, पदाधिकारी हरनाम धर्मा, सुरेंद्र मखैक, ऋषि सरकैक, सोहन लाल, अशोक रेकता, शकत चौहान, ललित सांझठा, यशपाल ठाकुर, भोम प्रकाश, चुनी लाल, इंद्र ठाकुर, नरेंद्र वर्मा ने संयुक्त बयान में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से आग्रह किया है कि शिक्षा बोर्ड जल्द से जल्द जमा दो की परीक्षाओं के बारे में निर्णय ले कि परीक्षाएं वार्षिक स्तर पर होनी हैं या फिर टर्म आधार पर। अध्यापक असमंजस में हैं कि वार्षिक परीक्षाओं के आधार पर सिलेबस करवाया जाए या टर्म के आधार पर। जो सिलेबस प्रथम टर्म के लिए सिलेबस है, उसमें बीच-बीच से चैप्टर हैं, तो अध्यापकों को यह स्पष्ट नहीं है कि किस तरह से सिलेबस करवाया जाए। संघ ने यह मांग की कि शिक्षा बोर्ड भी उन विषयों को सिलेबस में से निकाल दे, जो एनसीईआरटी ने सिलेबस से निकाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed