फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The girls' final will be played between the Mandi and Hamirpur teams.

Mandi News: लड़कियों में मंडी और हमीरपुर की टीमों के बीच होगा फाइनल

Mon, 27 Jul 2026 12:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:05 PM IST
विज्ञापन
The girls' final will be played between the Mandi and Hamirpur teams.
मंडी के सीबीएसई स्कूल में खेली जा रही राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​खिला
बालक वर्ग में मंडी ने कांगड़ा को 58-27 से हराया, बिलासपुर, ऊना और सोलन ने भी दर्ज की जीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीबीएसईडी मंडी में आयोजित 35वीं अंडर-14 राज्य स्तरीय बालक एवं बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को लीग और सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिला बास्केटबाल संघ के महासचिव अशोक भुट्टो ने बताया कि प्रतियोगिता के मुकाबले रोमांचक रहे।
बालिका वर्ग के पहले मुकाबले में बिलासपुर ने शिमला को 24-19 से हराया। दूसरे मैच में हमीरपुर ने मंडी को 15-8 से मात दी। जबकि तीसरे मुकाबले में सोलन ने जीएनएमपीएस सिरमौर को 13-12 के करीबी अंतर से पराजित किया। बालक वर्ग में ऊना ने बिलासपुर को 27-24 से हराया। वहीं, मेजबान मंडी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांगड़ा को 58-27 के बड़े अंतर से शिकस्त दी।
विज्ञापन

बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में मंडी ने जीएनएमपीएस सिरमौर को 40-31 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में हमीरपुर ने बिलासपुर को 22-19 से मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। प्रतियोगिता के फाइनल में मंडी और हमीरपुर की बालिका टीमें आमने-सामने होंगी।

मंडी के सीबीएसई स्कूल में खेली जा रही राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिला

मंडी के सीबीएसई स्कूल में खेली जा रही राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed