फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The girl who went to take admission in school did not return home

Mandi News: स्कूल में दाखिला लेने निकली छात्रा घर नहीं लौटी

Mon, 20 Apr 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The girl who went to take admission in school did not return home
परिजन बेहाल, पुलिस में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर पुलिस थाना क्षेत्र में बारहवीं कक्षा में दाखिला लेने स्कूल गई एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। इस घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है और पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है।
जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे छात्रा 12वीं कक्षा में प्रवेश लेने के लिए घर से निकली थी। जब वह शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। इससे उनकी चिंता और बढ़ गई। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर छात्रा की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद उन्होंने धर्मपुर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। लापता छात्रा की जन्म तिथि 5 मार्च 2010 बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी साधनों की मदद से छात्रा का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

डीएसपी संजीव सूद ने जनता से आग्रह किया है कि यदि किसी को छात्रा के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed