फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The gate of Municipal Corporation Market was not made, the iron got rusted

Mandi News: नगर निगम मंडी का गेट बना नहीं, लोहे को लग गया जंग

Mon, 22 Apr 2024 05:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 22 Apr 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
The gate of Municipal Corporation Market was not made, the iron got rusted
नगर निगम का निर्माणाधीन मुख्यद्धार। संवाद
मंडी। नगर निगम तीन माह के बाद भी अपने भवन के लिए मुख्य द्वार नहीं बना सका है। मुख्य द्वार के लिए किस्तों में काम करवाने से नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। 20 दिन के काम को नगर निगम तीन महीने में भी पूरा नहीं कर पाया है। इससे गेट के लिए लगाए गए लोहा के एंगल भी अब जंग लगने से खराब होने लगे हैं।
विज्ञापन

शहर के बीच खड़े निर्माणाधीन गेट का कार्य फरवरी में शुरू किया गया था। पहले गांधी भवन के साथ मुख्य द्वार लगाने की योजना थी, लेकिन विरोध शुरू हुआ तो स्थान बदल दिया गया। हालांकि वर्तमान में गेट का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। मगर गेट के निर्माण के लिए लगाए लोहे पर जंग लगना शुरू हो गया है। पहले आचार संहिता के दौरान भी काम जारी था, लेकिन बाद में अचानक इसे रोक दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि जहां नगर निगम गेट बना रहा है, वहां कुछ दुकानदार सब्जी की दुकानें लगाते हैं। ऐसे में जब गेट पूरी तरह तैयार हो जाएगा तो इन्हें यहां से हटा दिया जाएगा। हालांकि गेट के बिना भी नगर निगम की गाड़ियां अब कार्यालय तक पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार के रिश्तेदार की शादी से रुका काम : भट्ट

नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि दो या तीन दिन में निर्माणाधीन गेट का काम शुरू करवा दिया जाएगा। ठेकेदार के रिश्तेदार की शादी के चलते काम रोका गया था। जल्द इसे पूरा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed