फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The four-lane road from Pandoh to Manali is damaged at more than 40 places

Mandi News: पंडोह से मनाली तक फोरलेन 40 से अधिक जगह पर क्षतिग्रस्त

Thu, 28 Aug 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The four-lane road from Pandoh to Manali is damaged at more than 40 places
बारिश का कहर : पंडोह डैम के समीप फोरलेन कैंची मोड़ भारी बारिश से पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। यहा
मंडी। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर पंडोह से लेकर मनाली तक तीन सेक्शन में करीब 40 से अधिक जगहों पर फोरलेन को भारी बारिश, भूस्खलन व ब्यास नदी में आई बाढ़ ने तबाही मचाई है। कुछ जगहों पर यातायात चल रहा है। जबकि कुछ जगहों पर यातायात बाधित है। एनएचएआई ने पंडोह से लेकर मनाली तक नुकसान का जायजा ले लिया है। अब फोरलेन पर पहले से प्रस्तावित सुरक्षा दीवार को रिडिजाइन करके सड़क मार्ग को सुरक्षित करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

पंडोह से टकोली बाइपास सेक्शन के तहत करीब 20 जगह फोरलेन को नुकसान हुआ है। कुछ जगहों में एक लेन तो कुछ जगह में यातायात बाधित है। टकोली से कुल्लू सेक्शन के तहत 10 जगहों पर फोरलेन क्षतिग्रस्त हुआ है। कई जगह भूस्खलन और पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है। जबकि कई जगह एक लेन पूरी तरह बंद है। कुल्लू से मनाली वाले सेक्शन में 18 जगहों में नुकसान रिपोर्ट हुआ है। इस सेक्शन में करीब 3000 से 3500 मीटर सड़क प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

उधर, जिले में वीरवार शाम 5:00 बजे तक 189 सड़के, 145 बिजली ट्रांसफार्मर व 72 पेयजल योजनाएं ठप चल रही हैं। सराज में सबसे अधिक 72 और थलौट में 42 सड़कें बाधित हैं। गोहर डिवीजन में सबसे अधिक 38 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित चल रहे हैं। वहीं, करसोग में 17 व थुनाग में 16 पेयजल योजनाएं बाधित हैं। इससे ग्रामीणा इलाकों में आवाजाही, बिजली व पेयजल सुविधा ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही है। कई इलाकों में ब्लैक आउट की स्थिति है। उधर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि सड़क बहाली में 123 जेसीबी लगाई हैं। युद्ध स्तर पर कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1....
भारी बारिश, भूस्खलन व बाढ़ से फोरलेन को भारी नुकसान पहुंचा है। इसका जायजा लिया गया है। प्रस्तावित सुरक्षा दीवार का डिजाइन दोबारा तैयार किया जाएगा ताकि फोरलेन को सुरक्षित किया जा सके। फोरलेन बहाली के कार्य में मशीनरी जुटी हुई है।
-वरूण चारी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई मंडी इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed