फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The first depiction of Shiva's attractive posture, wedding procession and the banks of Beas

Mandi News: शिव की आकर्षक मुद्रा, बरात और ब्यास के तट का चित्रण प्रथम

Thu, 19 Feb 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The first depiction of Shiva's attractive posture, wedding procession and the banks of Beas
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में पहली बार आयोजित मंडी आर्ट फेस्टिवल के तहत वॉल पेंटिंग प् - फोटो : कार्यक्रम में बच्चों ने पोस्टर बनाकर किया जागरूक।
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर मेला कमेटी और जिला प्रशासन मंडी की ओर से आयोजित वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में सोलन के यश ठाकुर और विकास की टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। टीम ने पेंटिंग में भगवान भोले शंकर की आकर्षक मुद्रा के साथ भोले की बरात, ब्यास के तट पर शिवलिंग और पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाते हुए बजंतरियों का बखूबी चित्रण किया है।
विज्ञापन

द्वितीय स्थान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की वृष्टि गिस्ट और अश्वनी राणा की टीम को मिला, जबकि तृतीय स्थान मंडी की रिद्धि सुयाल और गौरव शर्मा की टीम ने हासिल किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अन्य सभी टीमों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में कलाकारों ने इंदिरा मार्केट और उपायुक्त कार्यालय मार्ग के समीप सार्वजनिक दीवारों पर मंडी की संस्कृति, देव परंपरा और इतिहास को दर्शाते हुए आकर्षक भित्ति चित्र तैयार किए।
विज्ञापन


महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या के दौरान उपायुक्त अपूर्व देवगन और नगर निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट ने विजेता टीमों को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि महाशिवरात्रि महोत्सव में पहली बार दृश्य कला को शामिल करना एक सराहनीय पहल है, जिससे शहर की सौंदर्य वृद्धि के साथ युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम रोहित राठौर, सहायक आयुक्त विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं पार्षद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed