{"_id":"6a4feae880f4efef0f03439b","slug":"the-final-day-marking-the-arrival-of-sawan-was-steeped-in-devotion-melody-rhythm-and-cadence-mandi-news-c-90-1-mnd1021-204242-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भक्ति, सुर, ताल और लय से सराबोर रहा सावन की आमद का अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भक्ति, सुर, ताल और लय से सराबोर रहा सावन की आमद का अंतिम दिन
विज्ञापन
सुंदरनगर में सावन की आमद के अंतिम दिवस पर नृत्य प्रस्तुत करती नृत्यांगनए। स्त्रोत: आयोजक
- फोटो : 1
गजल गायक गुलाम अली के शिष्य ने गजलें गाकर दर्शकों का मन मोहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर में कलाक्षेत्र युवा मंडल द्वारा आयोजित सावन की आमद कार्यक्रम का अंतिम दिन भक्ति, सुर, ताल और लय से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ नटराज पूजन से हुआ। हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष कथक स्नातकोत्तर दिनेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि व कलाकारों को अंग वस्त्र, कथक सोपान पुस्तक और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में बीएसएल परियोजना के उप मुख्य अभियंता कश्मीर सिंह ठाकुर पत्नी सुनीता ठाकुर सहित मुख्य अतिथि और डीएवी स्कूल सुंदरनगर के प्रधानाचार्य मोहित चुघ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अद्विका गुप्ता और कनक ने कृष्ण वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की।
शहनाई वादक तरुण, सितार वादक रेखा, कथक कलाकार राजेश कुमार, माउथ ऑर्गन वादक अमन ठाकुर और लोक कलाकार राजकुमार ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। रसराज संगीत अकादमी नेरचौक के कलाकारों ने मेघ मल्हार और वर्षा मंगल नृत्य प्रस्तुत किया। अंत में गजल गायक गुलाम अली के शिष्य देवकांत ने गजलों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।