फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The driver sacrificed his life saying to take care of the passengers

सवारियों से संभलने की बात कह अपने प्राणों की आहुति दे गया चालक

Mon, 04 Apr 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The driver sacrificed his life saying to take care of the passengers
मंडी के पंडोह में हुए बस हादसे में घायल महिला पुलिस कर्मी का हालचाल जानते पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Mandi
मंडी। पंडोह डैम से कुछ पीछे उतराई पर बस ने एकदम रफ्तार पकड़ ली। बस ने एक टर्न लिया तो सवारियां बुरी तरह से हिलीं। सभी की नजरें चालक की ओर थीं। मैं चालक की तरफ की चार सीटेें पीछे था। देखा कि चालक बार-बार ब्रेक लगा रहा था लेकिन बस नहीं रुक रही थी।
विज्ञापन

सवारियों को संभलने की बात कहते हुए चालक ने बस डंगे की तरफ मोड़ दी। जोरदार धमाका हुआ और कुछ देर के लिए सब शून्य सा हो गया। अस्पताल में उपचाराधीन पधर के दुनीचंद ने आपबीती सुनाई और बोला चालक ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमसब की जिंदगी बचा ली। अगर बस दूसरी ओर गिरती तो नदी में समा जाती।
विज्ञापन

पंडोह हादसे में सवारियों की जान बचाने के लिए अपनी जान देने वाले चालक नंद किशोर करीब एक साल पहले ही एचआरटीसी में चालक बने थे।
नंद किशोर के मामा जो मंडी डिपो में कार्यरत हैं, ने बताया कि उनकी बेटी की शादी इसी माह होने वाली है। नंद किशोर ने आने का वादा किया था लेकिन अनहोनी को कुछ और ही मंजूर था। नंदकिशोर के पिता की मौत हो चुकी है। बूढ़ी मां और पत्नी और दो बेटे हैं। एक बेटा दो माह और दूसरा दूसरी कक्षा में पढ़ता है। मौत की खबर से सभी गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
हादसा होने के बाद हाईवे से गुजर रहे राहगीर घायलों के लिए मददगार बने। औट पंचायत के प्रधान भूषण वर्मा ने बताया कि वे अपने किसी निजी कार्य से हमीरपुर जा रहे थे तो रास्ते में हादसे को देखकर वहीं पर रुक गए और अपने साथियों के साथ घायलों की मदद की। पंजाब से आए कुछ पर्यटक और अन्य लोगों ने संजीदगी दिखाते हुए घायलों की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed