फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The doors of Shikari Devi temple will open for devotees tomorrow

Mandi News: श्रद्धालुओं के लिए कल खुलेंगे शिकारी देवी मंदिर के कपाट

Sat, 29 Mar 2025 07:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 29 Mar 2025 07:51 AM IST
विज्ञापन
The doors of Shikari Devi temple will open for devotees tomorrow
शिकारी देवी सड़क से बर्फ हटाती मशीनरी। स्रोत- विभाग
थुनाग (मंडी)। जिला मंडी के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ शिकारी देवी मंदिर के कपाट चैत्र नवरात्र पर 30 मार्च को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। नवंबर 2024 में भारी बर्फबारी के कारण मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए थे। मगर अब मौसम अनुकूल होने पर मंदिर प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने जंजैहली से शिकारी देवी सड़क पर बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। रायगढ़ से मंदिर तक के छह किलोमीटर मार्ग की सफाई का कार्य शनिवार शाम तक पूरा कर लिया जाएगा, जिससे श्रद्धालु आसानी से शिकारी देवी मंदिर तक पहुंच सकेंगे। मंदिर कमेटी और स्थानीय प्रशासन नवरात्रों के आयोजन की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

अब चार महीने बाद मौसम के अनुकूल होने पर प्रशासन ने कपाट खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। पुजारियों की तैनाती, सुरक्षा प्रबंध और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बार मंदिर परिसर और आसपास की बर्फ श्रद्धालुओं के लिए रोमांचक अनुभव लेकर आएगी। घने देवदार के जंगलों से घिरा यह स्थल श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग सराज मंडल के अधिशाषी अभियंता रोशन लाल ने बताया कि शनिवार शाम तक सड़क से बर्फ हटाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, मंदिर कमेटी के चेयरमैन और थुनाग के एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने बताया कि 30 मार्च से शुरू होने वाले नवरात्र 7 अप्रैल को राम नवमी के साथ संपन्न होंगे।

बिना अनुमति नहीं लगेंगे लंगर
गोहर (मंडी)। माता शिकारी मंदिर परिसर में बिना अनुमति लंगर या भंडारा लगाना अब संभव नहीं होगा। इसके लिए श्रद्धालुओं को मंदिर कमेटी एवं एसडीएम कार्यालय से पूर्व स्वीकृति लेनी होगी। एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने बताया कि इच्छुक श्रद्धालु दूरभाष नंबर 01907-257666 पर संपर्क कर या ईमेल (sdmmanjnl@gmail.com) के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति लंगर या भंडारा लगाते पाए जाने पर माता शिकारी कमेटी द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed