फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The divine meeting of the god Sutradhari Brahma and Mata Kali Chaturbhuja

Mandi News: देव सूत्रधारी ब्रह्मा और माता काली चतुर्भुजा का हुआ दिव्य मिलन

Sun, 08 Jan 2023 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
The divine meeting of the god Sutradhari Brahma and Mata Kali Chaturbhuja
मंडी जिला के द्रंग क्षेत्र के गरड़कोहल गांव में देव सूत्रधारी ब्रह्मा और माता काली चतुर्भुजा मि - फोटो : Mandi
पधर (मंडी)। द्रंग क्षेत्र में देवी-देवताओं के हार भ्रमण पर निकलने से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। क्षेत्र के सभी देवी-देवता अपनी-अपनी हार भ्रमण पर हैं। ऐसे में देवता के वाद्य यंत्रों की सुरीली ध्वनि गांव-गांव में गूंज रही है।
विज्ञापन

रविवार को इलाका रुहाड़ा के बड़ादेव सूत्रधारी ब्रह्मा लाव-लश्कर के साथ चेली पंचायत के गरड़कोहल गांव पहुंचे। जहां माता चामुंडा काली के साथ देव सूत्रधारी ब्रह्ना का दिव्य मिलन हुआ। सैकड़ों लोग इस दिव्य मिलन के साक्षी बने। इस दौरान गरड़कोहल गांव में जातर उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत कर देवी-देवता का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

देव सूत्रधारी ब्रह्मा के साथ प्रधान नारायण सिंह, पुजारी मंगलू राम, बड़ा गूर गोपाल दास,जोगणी गूर अंकित, भंडारी राजेश कुमार, तिलक राज, बीरी सिंह सुंदरलाल इस दौरान मौजूद रहे। इनका गरड़कोहल गांव पहुंचने पर माता काली चतुर्भुजा के पुजारी रोशन लाल, गुर मुरारी लाल, जोगणी गुर फूली राम, प्रधान भादर सिंह, उपप्रधान सुरेश कुमार, दुमच मंगलू राम, गुड्डू राम और चमन लाल ने भव्य स्वागत किया। देव सूत्रधारी ब्रह्मा अगले पड़ाव में बसेहड़, पतयोंण, रोपी होते हुए गवाली पंचायत में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed