फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The department could not repair the potholes on Balotu-Kudd road

Mandi News: बलोटू-कुड्ड मार्ग पर गड्ढों को दुरुस्त नहीं कर पाया विभाग

Wed, 02 Apr 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The department could not repair the potholes on Balotu-Kudd road
लडभड़ोल (मंडी)। उपमंडल की बलोटू-ग्वाला सड़क की स्थिति दयनीय बनी हुई है। सड़क पर बलोटू से कुड्ड मंदिर तक गड्ढों का आलम है। इससे स्थानीय लोग परेशान हैं। ग्वाला गांव के निवासियों शेर सिंह, विक्रमजीत, शुभकरण, रोहित, पराक्रम, जयराम आदि ने बताया कि एक साल से सड़क पर टारिंग नहीं हुई है। पिछले साल हुए भूस्खलन के बाद सड़क पर पड़ी मिट्टी को नहीं हटाया गया है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि करीब पांच बार शिकायत दर्ज करवाई लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को सूचित करने के बाद भी जेसीबी मशीन उपलब्ध नहीं करवाई जा रही। हाल में हुई बारिश से सड़क की हालत और भी खराब हो गई है। विभाग के कर्मचारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह सड़क न केवल ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि दो प्रमुख धार्मिक स्थलों कुड्ड नागेश्वर महादेव मंदिर और माता सिमसा मंदिर को भी जोड़ती है। नैला-ग्वाला सड़क को विभाग ने पक्का कर दिया है, लेकिन बलोटू-ग्वाला के बचे हुए चार किलोमीटर हिस्से में गड्ढे और मिट्टी जस की तस पड़ी है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे मजबूरन कड़ा कदम उठाने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

..
सड़क की मरम्मत और सुधार के लिए ठेकेदार को पत्र लिखा गया है और गड्ढे भरने और मिट्टी हटाने के लिए उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
-ज्ञानचंद, कनिष्ठ अभियंता, लडभड़ोल उपमंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed