{"_id":"6967dd50732912b14f01a572","slug":"the-criminals-locked-the-family-in-their-rooms-and-stole-cash-and-valuables-mandi-news-c-90-1-mnd1001-182528-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: परिवार को कमरों में बंद कर नकदी, कीमती सामान चुरा ले गए शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: परिवार को कमरों में बंद कर नकदी, कीमती सामान चुरा ले गए शातिर
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिला मंडी के जोगिंद्रनगर में मंगलवार रात को शातिरों ने बुजुर्ग दंपती सहित परिवार के पांच सदस्यों को घर में बंद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सैंथल पडैन पंचायत में चोरी की इस घटना से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
81 वर्षीय बुजुर्ग खेम चंद, उनकी 77 साल की पत्नी मथुरा देवी रोजाना की तरह अपने घर के कमरे में सो रहे थे, जबकि साथ लगते कमरे में उनकी बहू नितिका, पौत्र काव्यांश और पोती इशिता सो रहे थे। शातिरों ने पहले बुजुर्ग दंपती के कमरे को बाहर से बंद किया, उसके बाद साथ वाले कमरे को भी बाहर से बंद कर दिया।
घर की दूसरी मंजिल में शातिरों ने तीन कमरों के ताले तोड़ कर अंदर प्रवेश किया। शातिरों ने नकदी समेत कीमती सामान चुरा लिया। लोहे के ट्रंक, अलमारी यहां तक कि घर में मौजूद हर प्रकार के सामान को अस्त व्यस्त कर दिया। चोरी की यह घटना मंगलवार आधी रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन
अगले दिन सुबह बुधवार को परिवार के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को मोबाइल फोन पर संपर्क कर आपबीती बताई। बड़ी जद्दोजहद के बाद बंद कमरों से परिवार के सदस्य सुरक्षित घर से बाहर निकल पाए। पुलिस, आसपास के लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों को चोरी की इस वारदात से अवगत करवाया। इसी पंचायत में करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी पर दलेड़ गांव में सुधा और पिंकी देवी के घर में भी रात को चोरी की घटना को अंजाम दिया है। करीब 35 हजार रुपये शातिरों ने चुरा लिए हैं। सैंथल पडैन पंचायत के प्रधान राकेश कुमार ने एक ही रात में पंचायत के तीन घरों में चोरी की घटना की पुष्टि की। कहा कि सुधा दिल्ली में मौजूद थी। इसी बीच शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
.....
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आवश्यक कार्रवाई अमल में ला रही है। परिवार के सदस्यों के बयान पुलिस ने कलमबंद किए हैं। चोर गिरोह के सदस्यों को दबोचने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी पुलिस थाना प्रभारी को जारी कर दिए हैं।
-साक्षी वर्मा, पुलिस अधीक्षक मंडी
000