फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The condition of Maman connecting road is bad, drivers are troubled

Mandi News: ममाण संपर्क मार्ग की हालत खराब, वाहन चालक परेशान

Sun, 18 May 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The condition of Maman connecting road is bad, drivers are troubled
लड़भड़ोल के तहत ममाण गांव में क्षतिग्रस्त सड़क। स्रोत जागरूक पाठक
लडभड़ोल (मंडी)। सैंठी से ममाण संपर्क मार्ग की हालत खस्ता होने से ग्रामीण और वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। दो साल से लोक निर्माण विभाग ममाण गांव में करीब 150 मीटर हिस्से को पक्का नहीं कर पा रहा है। इससे ग्रामीणों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। दो साल पहले बरसात में सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन

तब से लेकर अब तक इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। गांववासियों सुनील ममाणिया, भीम सिंह डोगरा, रमेश चंद, अनिल कुमार, मंजीव कुमार और मुल्क राज ने बताया कि ममाण संपर्क मार्ग की बदहाली के बारे में उन्होंने कई बार लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रात के समय सड़क पर आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है। उन्होंने सरकार के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि वे इस गंभीर मामले पर तुरंत ध्यान दें और सड़क की जल्द मरम्मत सुनिश्चित करें। लोक निर्माण विभाग उपमंडल लडभड़ोल के सहायक अभियंता पवन गुलेरिया ने बताया कि ममाण संपर्क मार्ग की समस्या उनके संज्ञान में आई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही सड़क का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed