{"_id":"6ab41d967fd065f26b0db014","slug":"life-helpless-beyond-the-blocked-road-mandi-news-c-90-1-ssml1045-214562-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बंद सड़क के आगे जिंदगी बेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बंद सड़क के आगे जिंदगी बेबस
विज्ञापन
हारगुनैण पंचायत में डिगली सड़क के बाधित हो जाने से बुजुर्ग महिला मरीज को पीठ पर उठाकर तक पैदल ग
जोगिंद्रनगर (मंडी)। डिगली-नागचला सड़क दो माह से बंद है। इससे डिगली गांव के लोगों की परेशानी अब बढ़ गई है। बुधवार को 85 वर्षीय तेज बुखार से पीड़ित फोगली देवी को परिजन और ग्रामीण करीब छह किलोमीटर तक पीठ पर उठाकर नागचला पहुंचाने को मजबूर हुए। इसके बाद निजी वाहन से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
हारगुनैण पंचायत के डिगली गांव में भूस्खलन के कारण सड़क पर मलबा और बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गई हैं। करीब छह किलोमीटर हिस्से में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित है। ग्रामीणों के मुताबिक आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। रोजमर्रा का सामान भी पीठ पर लादकर गांव तक पहुंचाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों नागेंद्र, विधू, प्रकाश सिंह, अभिषेक, गुलशन, कमला देवी और गोकुल ने बताया कि दो माह से लोग परेशानी झेल रहे हैं। सड़क पर मलबे और चट्टानों के कारण पैदल चलना भी जोखिम भरा है। स्कूली बच्चों को भी क्षतिग्रस्त सड़क से पैदल गुजरना पड़ रहा है। कई बार रास्ते में उन्हें चोटें लग जाती हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क बहाली को लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क जल्द बहाल नहीं हुई तो विभाग के खिलाफ बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान मुकेश और वार्ड सदस्य रवीना देवी ने बताया कि समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग से कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने प्रशासन से मामले में संज्ञान लेने की मांग की।
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने कहा कि भूस्खलन से बाधित सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश जारी किए जाएंगे। एसडीएम मनीशी चौधरी ने कहा कि मानसून की रफ्तार कम हो गई है। उपमंडल में बाधित सड़कों की बहाली और सुधार के लिए लोक निर्माण विभाग को दोबारा निर्देश दिए जाएंगे।
सड़क बाधित होने से ग्रामीणों की दिक्कतें लगातार बढ़ रही हैं। लोक निर्माण विभाग को समस्या के समाधान के लिए गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। -संजय, स्थानीय निवासी
दो माह से सड़क बंद होने के कारण रोजमर्रा की जरूरत का सामान भी पीठ पर ढोकर घर पहुंचाना पड़ रहा है। बीमार और बुजुर्ग लोगों को सड़क बंद होने का सबसे अधिक खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। -रवीना, स्थानीय निवासी