फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The company built a way to drain water in Padchhu

Mandi News: पाड़च्छू में कंपनी ने पानी की निकासी के लिए बनाया रास्ता

Fri, 27 Jun 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The company built a way to drain water in Padchhu
पाड़च्छू में मिट्टी के डंप पर बनाई गई पानी की निकासी। स्रोत- जागरूक पाठक
धर्मपुर (मंडी)। जालंधर-अटारी-मंडी वाया धर्मपुर एनएच 03 में पाड़च्छू में जलभराव की स्थिति अब सामान्य हो गई है। यहां हालात बिगड़ने पर आनन फानन में कंपनी ने पानी की निकासी के लिए रास्ता बना दिया है। डंप की गई मिट्टी को हटाने का कार्य जारी है। इसके लिए प्रशासन ने सात दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

यहां झील बनने के बाद गासिया माता मंदिर, सराय, मोक्षधाम, जलशक्ति विभाग की स्कीम जलमग्न हो गए थे। इससे धर्मपुर तक खतरा पैदा हो गया था। चौतरफा दबाव बढ़ने पर कंपनी ने मिट्टी को हटाने का कार्य किया। प्रशासन लगातार निगरानी में कंपनी से मिट्टी को हटवा रहा है। दिल्ली से आई टीम भी जांच पड़ताल कर लौट गई है।
विज्ञापन

टीम ने वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी कर पूरी जानकारी मोर्थ के अधिकारियों से प्राप्त की है। अब जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उधर, एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि प्रशासन की ओर सात दिन का समय मिट्टी हटाने के लिए दिया है। यहां ज्यादा मशीनरी लगाने को कहा है ताकि इससे किसी को नुकसान न उठाना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed