फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The chief engineer inspected the damaged roads

Mandi News: क्षतिग्रस्त सड़कों का प्रमुख अभियंता ने किया निरीक्षण

Fri, 04 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The chief engineer inspected the damaged roads
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता एनपी सिंह ने मंडी मंडल के मुख्य अभियंता के साथ प्रभावित सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर सड़कों को बहाल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सलापड़ से तत्तापानी सड़क के 156 मीटर लंबे निर्माणाधीन ध्वाल पुल तथा नव-निर्मित विश्राम गृह सुंदरनगर का भी निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जय पाल शर्मा ने बताया कि जंजैहली मंडल में कुल 274 सड़कें हैं।
विज्ञापन

इनमें से 52 सड़कें बंद हो चुकी हैं। इनके पुनर्निर्माण और सफाई कार्य के लिए 14 जेसीबी मशीनों को लगाया गया है। पंडोह से कांढा सड़क की 24 किलोमीटर लंबाई का कार्य पूरा कर यातायात के लिए खोल दी है। बगस्याड़ से जंजैहली तक की 55 किलोमीटर सड़क पर 7 मशीनें लगातार कार्यरत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed