{"_id":"6161cb598ebc3e2eeb326bfe","slug":"the-car-of-friends-returning-from-marriage-rolled-over-one-died-mandi-news-sml3866933168","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से लौट रहे दोस्तों की गाड़ी लुढ़की, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से लौट रहे दोस्तों की गाड़ी लुढ़की, एक की मौत
विज्ञापन
रिवालसर सिध्याणी संपर्क सड़क पर गहरी खाई में गिरी कार।
- फोटो : Mandi
रिवालसर (मंडी)। रिवालसर-सिध्याणी संपर्क मार्ग पर शुक्रवार देररात एक नैनो कार के खाई में लुढ़कने से कार चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे में दूसरा घायल हो गया है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान भूपाल चंद पुत्र तुलसी राम निवासी पाथा के रूप में हुई है। घायल राजेंद्र सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी पाथा को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे के आसपास यह हादसा हुआ है। शादी समारोह में भाग लेकर दोनों दोस्त नैनो कार पर सवार होकर पाथा आ रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन
भूपाल चंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को दस हजार और घायल को पांच हजार रुपये फौरी राहत जारी की है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।