फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The bus going from Joginder Nagar to Tarembali-Khuddi broke down midway.

Mandi News: जोगिंद्रनगर से तरेंबली-खुड्डी जा रही बस बीच रास्ते में हो गई खराब

Fri, 14 Feb 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The bus going from Joginder Nagar to Tarembali-Khuddi broke down midway.
जोगिंद्र नगर में दरकोटी के समीप हांफी परिवहन विभाग की बस। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में वार्षिकोत्सव में उपस्थित छात्र व शिक्षक।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर से तरेंबली-खुड्डी रूट पर रवाना हुई एचआरटीसी की बस महज 14 किलोमीटर का सफर तय कर दरकोटी में हांफ गई। इससे यात्रियों को 15 से 20 किलोमीटर का सफर दूसरी बस में करना पड़ा। यह बस शुक्रवार दोपहर बाद रवाना हुई थी।
विज्ञापन

बस में सवार यात्रियों गौरव, अभिषेक, देशराज, सुरजीत, कमला देवी, रोशन लाल आदि ने बताया कि करीब 34 सवारियां कोलंग, खुड्डी और तरेंबली के लिए बस में सवार हुई थीं। करीब पौने घंटे के बाद परिवहन निगम की अन्य बनोण- झमेड़ बस में यात्रियाें को भेजा गया। क्षेत्रीय प्रबंधक नितेश शर्मा ने कहा कि बस में तकनीकी खामी के चलते ऐसी समस्या से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यवस्था में और अधिक सुधार लाया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी शहर में हांफी इलेक्ट्रिक बस, ट्रैफिक रूट बदला
मंडी। मंडी शहर में सेरी मंच के पास एचआरटीसी की एक इलेक्ट्रिक बस शुक्रवार शाम के समय हांफ गई। इससे शहर में जाम लग गया। ऐसे में यहां यातायात रूट बदलना पड़ा। इलेक्ट्रिक बस के हांफने की सूचना पर एचआरटीसी के मैकेनिक मौके पर पहुंचे और बस को दुरुस्त करने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed