फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The boy fell from the roof in the monkey attack, died in the hospital

बंदर के हमले में छत से गिरा बालक, अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 06 Sep 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
The boy fell from the roof in the monkey attack, died in the hospital
लडभड़ोल बाजार में छत से गिर कर बालक के निधन पर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाती तहसीलदार। - फोटो : Mandi
लडभड़ोल (मंडी)। शहर में सोमवार सुबह एक बालक पर बंदर ने हमला कर दिया। हमले से बचाव करते हुए बालक दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। बालक दिव्यांश शर्मा सातवीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब साढे़ छह बजे दिव्यांश (11) पुत्र संसार चंद घर की दूसरी मंजिल पर टहल रहा था। इस दौरान बंदर ने उस पर हमला कर दिया। बचते बचाते उसका पांव फिसला और वह नीचे गिर गया। उसे घायल अवस्था में परिजन और आस पड़ोस के लोग नागरिक अस्पताल लडभड़ोल ले गए। वहां से उसे चिकित्सक पुरंजय भटनागर ने बालक की हालत को देखते हुए पालमपुर रेफर कर दिया। पालमपुर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। लोगों में भारी आक्रोश पनप रहा है। स्थानीय व्यापार मंडल प्रधान सुरेंद्र सोनी और अन्य दुकानदारों ने गहरा शोक जताते हुए बताया कि बालक के पिता लडभड़ोल में दुकान करते हैं। इनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे का हादसे में निधन हो गया। कहा कि बंदर हररोज उत्पात करते हैं। इससे जनता परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों, स्कूली बच्चों सहित महिलाओं और बुजुर्गों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि बंदरों की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। व्यापारमंडल ने घटना को लेकर सोमवार को दो घंटे तक बाजार बंद रखा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने परिजनों को ढांढस बंधाया है।

वन विभाग के रेंजर ऑफिसर लडभड़ोल केदार शर्मा ने कहा कि हादसे की सूचना मिली है। मौके पर फॉरेस्ट गॉर्ड को भेजा है। चौंतड़ा के बाद अब शीघ्र ही लडभड़ोल में बंदरों को पकड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed