फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The big gardener was in the name of the King of Delhi

Mandi News: दिल्ली के नरेश के नाम रही बड़ी माली

Tue, 28 Apr 2026 05:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 05:30 AM IST
विज्ञापन
The big gardener was in the name of the King of Delhi
लुहाखर दंगल में विजेता पहलवानों को सम्मानित करते मुख्यातिथि कर्म सिंह ठाकुर व योगराज राव। स्त्र
आरकेएम स्कूल कपाही के संस्थापक ने नवाजे विजेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। लखदाता मंदिर कमेटी लुहाखर की ओर से दंगल का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के नामी-गिरामी पहलवानों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल का शुभारंभ बीएसएनएल के अकाउंट्स ऑफिसर योगराज राव ने किया।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आरकेएम पब्लिक स्कूल कपाही के संस्थापक कर्म सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने युवाओं में नशे से दूर रहने व खेल भावना, अनुशासन और पारंपरिक खेलों के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। उन्होंने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में छोटी माली के विजेता विशाल (ध्वाल) हिमालया रूप अखाड़ा रहे, जबकि अक्षय (दिल्ली) ने दूसरा स्थान हासिल किया। बड़ी माली में नरेश (दिल्ली) विजेता बने और मॉन्टी (रोहतक) उपविजेता रहे। विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को गुर्ज सहित नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि योगराज राव ने 11,000 रुपये और कर्म सिंह ठाकुर ने 5,100 रुपये की राशि दंगल कमेटी को भेंट की। प्रधान राकेश कुमार के नेतृत्व में कमेटी के सदस्यों जसवंत सिंह ठाकुर, देवी सिंह, आदव सिंह ठाकुर, बिरेंद्र राघवा, लेखराज, बिरेंद्र भारती (प्रधानाचार्य आरकेएम), कमलकांत, वंशीधर और लाल सिंह सहित सभी ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर सेवानिवृत्त अधिकारी पूर्ण चंद, किशोरी लाल, हुकुम सिंह बन्याल, सिवानिवृत्त सूबेदार मुनी लाल सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed