फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The bells were stolen from the temple of the adorable god Pashakot

आराध्य देव पशाकोट के मंदिर से घंटियां हुईं चोरी

Thu, 24 Feb 2022 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
The bells were stolen from the temple of the adorable god Pashakot
द्रंग (मंडी)। उपमंडल में चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शातिर अब देवी-देवताओं के मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। बीते मंगलवार को शातिरों ने टांडू और पाखरी कस्बे में दो दुकानों में चोरी की थी।
विज्ञापन

पधर की सियून पंचायत स्थित देव सूत्रधारी ब्रह्मा के मंदिर का दानपात्र भी चुराया। अब वीरवार को चौहारघाटी के आराध्य देव पशाकोट मंदिर के प्रवेश द्वार पर लगी तांबे की सभी छोटी बड़ी घंटियां उड़ा ली हैं।
विज्ञापन

साथ ही देवता के मंदिर नालदेहरा की सराय से पीतल की आरती और एक चरोटी (खाने बनाने का बर्तन) भी उड़ा ली। इस वारदात का पता तब चला जब देवता का पुजारी पूजा के लिए मंदिर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा-अर्चना के उपरांत जैसे ही सराय का दरवाजा टूटा पाया तो पड़ताल की। इसमें सामान गायब पाया गया। धमच्याण पंचायत के पूर्व प्रधान एवं देव समिति मट्ठी बजगाण के सचिव रोशन लाल ठाकुर ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस थाना पधर में दर्ज करवाई है।

थाना प्रभारी पधर अशोक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में तीन-चार जगह पर चोरी की वारदात के मामले सामने आए हैं। पुलिस गहनता से जांच कर रही है। शीघ्र ही शातिरों को पकड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed