फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The banks of the Beas River shine with the light of faith

Mandi News: आस्था के उजाले से चमका ब्यास नदी तट

Thu, 06 Nov 2025 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 06 Nov 2025 06:59 AM IST
विज्ञापन
The banks of the Beas River shine with the light of faith
ब्यास नदी के किनारे डुगलेश्वर घाट में जगमगाए दीये। संवाद
मंडी। छोटी काशी मंडी में काशी की तर्ज पर देव दिवाली का आयोजन बुधवार को किया गया। इस दौरान ब्यास आरती कमेटी ने शाम को ब्यास नदी के पवित्र डुगलेश्वर घाट को 1500 दीयों की रोशनी से सजाया। इससे पूरा नदी तट आस्था के उजाले से चमक उठा। डुगलेश्वर महादेव मंदिर और ब्यास नदी का संगम स्थल दीपों की कतारों से जगमगाया। घाट के दोनों किनारों पर श्रद्धालुओं ने दीये जलाए और गंगा आरती की तर्ज पर ब्यास आरती की ।
विज्ञापन

बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि देव दिवाली का यह पर्व इस बार भी पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। देव दिवाली के तहत 1500 दीये जलाए गए। उन्होंने बताया कि पौराणिक ग्रंथों के अनुसार यह पर्व त्रिपुरासुर नामक राक्षस के वध से जुड़ा है। त्रिपुरासुर ने अपने बल से तीनों लोकों में आतंक मचा दिया था। देवताओं की प्रार्थना पर भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का संहार कर सृष्टि को उस भय से मुक्त किया था। भगवान शिव जब काशी लौटे, तो देवताओं और मानवों ने उनके स्वागत में दीप प्रज्वलित कर पूरी नगरी को आलोकित किया। उसी क्षण से देव दीपावली मनाने की परंपरा प्रारंभ हुई। यह आज भी भक्ति, विजय और प्रकाश के उत्सव के रूप में मनाई जाती है। इस मौके पर स्थानीय कलाकारों द्वारा भगवान शिव और त्रिपुरासुर की कथा पर आधारित भक्ति नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य प्राचीन परंपराओं को जीवित रखना और देव संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed