फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The audience danced to the song Saajan niklu bekar tara laadiye...

Mandi News: साजन निकलु बेकार तारा लाड़िए... पर झूमे दर्शक

Tue, 27 May 2025 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 27 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The audience danced to the song Saajan niklu bekar tara laadiye...
जिला स्तरीय बालीचौकी मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते स्टार कलाकार ढाबे राम कुल्लवी
बालीचौकी (मंडी)। जिला स्तरीय बालीचौकी मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में सोमवार को स्टार कलाकार डाबे राम कुल्वी ने नॉन-स्टॉप नाटियों पर खूब धमाल मचाया। उन्होंने नाटियों के साथ ही हिंदी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी उम्दा प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन

डाबे राम कुल्वी ने लामण गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की, इसके बाद उन्होंने ‘साजन निकलु बेकार तारा लाड़िए’, ‘धारा परला धारटु’, ‘मनरेगा रे कामा’, ‘निरमंडा रिए बामणिएं’, ‘दुनिया बाहलु मेरा हसना’, ‘मेरे केरू ती प्यार तंई केरी बफाई सुरमणीए’ और ‘ओ ठेकेदारणिएं’ जैसे नाटकों से युवाओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन

स्थानीय चौपाल से लोक कलाकार राहुल ने भी हिंदी गीत ‘मैं जट यमला पगला दीवाना’ और नाटी ‘तेरा मेरा प्यार अड़िए बचपनो रा’ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अतिरिक्त प्रीतम, तनु सोनी, बीए कौशल, आदित्य, दिनेश, जीएस पालसरा, निर्माला, डीएस हिमाचली, टीएस ठाकुर, मुकेश राणा, संजय भारद्वाज, राज वर्मा, रंजना और प्रेम ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्यातिथि स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष यशवंत सिंह शर्मा रहे। मेला कमेटी अध्यक्ष दिले राम ने सभी अतिथियों का शॉल और टोपी भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जोगिंद्र शर्मा, बलेदव शर्मा, टेक सिंह, कौर सिंह, नरपत राम, बबलु शर्मा, संजीव शर्मा, जोगिंद्र शर्मा, गेव राम, प्रधानाचार्य युद्ववीर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed