{"_id":"6a58b8e0fa64b6b65d0057a6","slug":"the-agitation-by-specialist-doctors-continued-for-the-19th-day-mandi-news-c-90-1-ssml1045-205128-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: विशेषज्ञों चिकित्सकों के लिए आंदोलन 19वें दिन भी जारी रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: विशेषज्ञों चिकित्सकों के लिए आंदोलन 19वें दिन भी जारी रहा
विज्ञापन
आज सीएम से मिलेगा 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल
युवाशक्ति ने विधायक पर लगाया अनदेखी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संधोल (मंडी)। नागरिक अस्पताल संधोल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर युवाशक्ति के नेतृत्व में चल रहा जनआंदोलन वीरवार को 19वें दिन भी जारी रहा। वीरवार को क्रमिक अनशन पर बीडीसी सदस्य सोहर गौरव, नेरी पंचायत के उपप्रधान विजय कुमार, कमलेश देवी, राजकुमारी, धर्मा सोनी, चंपा राणा, गुड्डी राणा, अनु देवी और किरण देवी बैठे। युवाशक्ति के संयोजक राकेश जम्वाल ने कहा कि आंदोलन को 18 दिन से अधिक हो चुके हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक न तो धरना स्थल पर पहुंचे और न ही मांगों को प्रभावी ढंग से मुख्यमंत्री तक पहुंचाया। क्षेत्रवासी केवल बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति चाहते हैं। 85 से 90 वर्ष तक की बुजुर्ग महिलाएं भी अनशन पर बैठी हैं। राकेश जम्वाल ने बताया कि शुक्रवार को 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल स्थानीय महिलाओं के साथ शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलकर क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं और मांगों से अवगत कराएगा।