फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The affected people were lodged in nine relief camps in Sadar subdivision

Mandi News: सदर उपमंडल में नौ राहत शिविरों में ठहराए प्रभावित

Wed, 03 Sep 2025 03:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 03:28 PM IST
विज्ञापन
The affected people were lodged in nine relief camps in Sadar subdivision
रोजाना 500 से 1000 लोगों को करवाया जा रहा भोजन
विज्ञापन

........................
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सदर उपमंडल प्रशासन आपदा में बेघर हुए लोगों के लिए हरसंभव मदद प्रदान कर रहा है। प्रभावित परिवारों के ठहरने और खाने-पीने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए मंडी सदर उपमंडल में कुल नौ राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।
ये शिविर पंचायत भवन मंडी, जिला पंचायत रिसोर्स केंद्र सदयाणा, लक्ष्मी नारायण मंदिर पंडोह, जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह, पंडोह स्कूल, आईआरबी पंडोह, आर्मी ट्रांजिट कैंप 239, विपाशा सदन भ्यूली और जिला परिषद भवन भ्यूली में स्थापित किए गए हैं। पंचायत भवन मंडी में 26 प्रभावितों में से 20 लोग जेल रोड से और 6 गुरुद्वारा क्षेत्र से ठहरे हैं। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर सदयाणा में 17 और जिला परिषद भवन भ्यूली में तीन प्रभावित लोग आश्रय ले रहे हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में 80, रावमापा पंडोह में 100, आईआरबी पंडोह में 200, आर्मी ट्रांजिट कैंप 239 में 52 और विपाशा सदन भ्यूली में 50 लोगों के ठहरने की क्षमता उपलब्ध है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर मंडी रूपिंद्र कौर ने बताया कि बरसात के चलते मंडी से कुल्लू के बीच फोरलेन बाधित होने की स्थिति में भी ड्राइवरों और यात्रियों के लिए ठहरने तथा भोजन की व्यवस्था की गई है। रोजाना 500 से 1000 से अधिक लोगों को राहत शिविरों और उनके वाहनों तक भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। वाहन चालकों को मोबाइल वैन के माध्यम से उनके स्थान पर ही भोजन पहुंचाया जा रहा है। साथ ही उनके ठहरने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed