फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Thakur Yudhvir becomes President for the third time.

Mandi News: ठाकुर युद्धवीर तीसरी बार बने अध्यक्ष

Tue, 21 Jul 2026 04:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 04:34 AM IST
विज्ञापन
Thakur Yudhvir becomes President for the third time.
टिहरा (मंडी)। स्वामी विवेकानंद किसान क्लब टिहरा का जनरल हाउस सोमवार को आयोजित किया गया।इसकी अध्यक्षता क्लब के संस्थापक सदस्य दीवान चंद ने की
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत क्लब की पूर्व कार्यकारिणी की ओर से किए गए कार्यों की समीक्षा और आय-व्यय एवं लेखा-जोखा सदन के पटल पर प्रस्तुत करने के साथ हुई। इसके उपरांत अध्यक्ष ठाकुर युद्धवीर सिंह ने वर्तमान कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से भंग करने की घोषणा की। इसके बाद सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी में सदस्यों ने एक बार फिर ठाकुर युद्धवीर सिंह को लगातार तीसरी बार स्वामी विवेकानंद किसान क्लब टिहरा का अध्यक्ष निर्वाचित किया। धर्मपाल शास्त्री को महामंत्री बनाया गया जबकि रसपाल ठाकुर को क्लब का सचिव चुना गया। यह भी निर्णय लिया गया कि नई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों के चयन और कार्यकारिणी के विस्तार का अधिकार अध्यक्ष को सौंपा गया है। अध्यक्ष आवश्यक विचार-विमर्श के बाद शीघ्र शेष कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ठाकुर युद्धवीर सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब किसानों के हितों की रक्षा, कृषि विकास, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को पहले की तरह पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed