फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ten roads still closed, four houses damaged, power failure

दस सड़कें अभी भी बंद, चार मकान क्षतिग्रस्त, बिजली गुल

Tue, 20 Jul 2021 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Ten roads still closed, four houses damaged, power failure
मंडी-कुल्लू वाया कटौला मार्ग भी कमांद के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गया। - फोटो : Mandi
मंडी। जिला मंडी में बारिश से जनजीवन अभी भी पटरी पर नहीं लौटा है। जिले की दस सड़कें अभी भी अवरुद्ध हैं। बिजली के 18 ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े हैं। इससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। धर्मपुर में दो कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक मकान बल्ह और एक मकान सुंदरनगर में भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर एक बजे के करीब मंडी से कुल्लू वाया कटौला मार्ग कमांद के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गया। करीब पौने घंटे के बाद सड़क को यातायात के लिए बहाल किया। मंगलवार शाम तक रुक रुक कर हल्की बारिश होती रही।
विज्ञापन

इस दौरान चंडीगढ़-मनाली एनएच पर सात मील के पास यातायात पुलिस की मौजूदगी में बहाल रखा गया। बीते सोमवार को भारी बारिश से दो एनएच समेत पचास के करीब मार्ग बंद हो गए थे। मंगलवार शाम तक 40 मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
इन मार्गों पर थमे हैं पहिए
भिउली-तुंग, हनोगी-बंधी, जनोल-जराल, लंबाथाच-शिलिबागी-कल्हानी-पंडोह, थाची-दीदर, थलौट-पंजैन-थाची, नारायणगलू-शत्ताधारी, करसोग-सरकाघाट, रासेहर-हवानी-तरंगला-कल्याण, दुर्गापुर-काठोगन-थोना-रिसा, दुर्गापुर-हलोग-सदोह, जामनी-गौंटा-रखौटा शामिल हैं।

..
यहां बंद हैं ट्रांसफार्मर
मंडी 02
गोहर 02
जोगिंद्रनगर 14
बीते चौबीस 24 घंटों में नुकसान
11,93,98,000
अवरुद्ध मार्ग बहाल किए जा रहे हैं। लोनिवि, जलशक्ति और बिजली बोर्ड के कर्मचारी फील्ड में डटे हैं। बारिश से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जो मार्ग बंद हैं, उन्हें भी खोलने के प्रयास जारी हैं।
-अरिंदम चौधरी, डीसी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed