फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ten roads of the district mandi were disrupted due to landslide

भूस्खलन से जिले के दस संपर्क मार्ग बाधित

Tue, 03 Aug 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Ten roads of the district mandi were disrupted due to landslide
सरकाघाट-दुर्गापुर रोड सरनोटा के पास ल्हासा गिरने से बंद। - फोटो : Mandi
मंडी/सरकाघाट। जिला मंडी में मानसून से दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को जिले की दस सड़कों पर आवाजाही बाधित रही। हलकी बारिश के बीच मार्ग बहाली के कार्य चलते रहे, लेकिन देर शाम तक मार्ग बहाल नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई पंचायतों का संपर्क आपस में कटा हुआ है। जोगिंद्रनगर खंड के तहत घटासनी-टिक्कन-बरोट मार्ग, सराज में थाची-डिडर मार्ग, थाची-कशौड़ मार्ग, करसोग में बंथल-सनारली, शंकर देहरा, रायगढ़ मार्ग, खन्योल से सिद्घ च्वासी मार्ग, करसोग से देयोम मार्ग, रोपा- फेगड़ मार्ग, सरकाघाट में फतेपुर-चंदैश-दुर्गापुर मार्ग देर शाम तक बाधित रहे।
विज्ञापन

सरकाघाट-दुर्गापुर रोड सरनोटा के पास ल्हासा गिरने से बंद हो गया है। इसके चलते दोनों तरफ से कई पंचायतों का संपर्क आपस में कट गया है। हालांकि विभाग इस भारी भरकम मलबे को हटाने में जुट गया है, लेकिन देर शाम तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मार्ग बंद होने से सरकाघाट से चंदैश, दुर्गापुर, सरनोटा सहित कई पंचायतों और गांवों के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सरकाघाट की तरफ से कई वाहनों को मार्ग बंद होने के चलते वापस होना पड़ा। उधर, डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने कहा कि सड़कों की बहाली का कार्य जारी है। मशीनरी और लेबर बाधित मार्गों को बहाल करने में जुटे हुए हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed