फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ten bighas of fertile land destroyed due to hill cracking, Chandigarh-Manali NH restored after 12 hours

पहाड़ी दरकने से दस बीघा उपजाऊ जमीन तबाह, 12 घंटे बाद बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली एनएच

Wed, 22 Sep 2021 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Ten bighas of fertile land destroyed due to hill cracking, Chandigarh-Manali NH restored after 12 hours
धर्मपुर के तहत पहाड़ी के दरकने से साहन गांव की 10 बीघा जमीन क्षतिग्रस्त - फोटो : Mandi
मंडी/धर्मपुर। जिला मंडी में रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र के साहण गांव में पहाड़ी के दरकने से 10 बीघा उपजाऊ जमीन पूरी तरह से तबाह हो गई। लोगों की फसल भी तबाह हो गई है। वहीं 12 घंटे के बाद सात मील के समीप बंद पड़े चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे को बहाल कर दिया गया है। हाईवे के पूरी रात बंद रहने से पर्यटकों व वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार देर शाम करीब 7 बजे के आसपास मंडी-कुल्लू मार्ग पर 7 मील के समीप नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया। जिस कारण हाईवे बंद हो गया। गनीमत रही कि पहाड़ी से जिस समय मलबा गिरा, उस समय हाईवे से कोई भी वाहन नही गुजर रहा था। हाईवे के बंद होने से बल्ह क्षेत्र के नागचला तक वाहनों का लंबा जाम लग गया। पर्यटकों, वाहन चालकों व परिचालकों को पूरी रात बसों और अपनी गाड़ियों में गुजारनी पड़ी। बुधवार सुबह होते ही प्रशासन द्वारा मौके पर मशीनरी लगा कर करीब 7:30 बजे हाईवे को बहाल कर दिया गया। जिस कारण वाहन चालकों और पर्यटकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इससे पहले भी कई बार बंद हो चुका है हाईवे
इससे पहले भी चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 7 मील और औट के समीप कई बार बंद हो चुका है। बीते रोज हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आने से लगभग 72 घंटे बाद हाईवे को बहाल किया गया था। जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दहशत में गुजारी पूरी रात
साहण गांव में मंगलवार रात 3 बजे के पहाड़ी दरकने से पांच परिवारों की दस बीघा जमीन पर लगी फसल तबाह हो गई है। पूरी रात पहाड़ी से मलबा गिरता रहा। गांव के लोग पूरी रात दहशत के कारण सो नहीं सके। पंचायत प्रधान दान सिंह, वार्ड मेंबर सुनील कुमार ने घटना की रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है। गांव के लिए सड़क का निर्माण भी चल रहा है, जिसमें निर्माणाधीन सड़क लगभग 100 मीटर पूरी तरह से मलबे के नीचे दब गई है। गांव के लोगों जीत सिंह, भाग सिंह, जय सिंह, देशराज, सुरेश कुमार, बीरबल, हंसराज और सोहन सिंह ने प्रभावितों को मुआवजे देने की मांग की है।

बुधवार सुबह साढ़े सात बजे चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे को बहाल कर दिया गया है। वाहन चालकों व पर्यटकों से आग्रह है कि ध्यान से वाहन चलाएं। बरसात के मौसम में लगातार पहाड़ियों से मलबा गिर रहा है। पर्यटक व वाहन चालक सतर्कता के साथ सफर करें। संवेदनशील क्षेत्रों पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।
-आशीष शर्मा, एएसपी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed