फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tempo Traveler will run in 18 routes in rural areas

Mandi News: ग्रामीण क्षेत्रों के 18 रूटों पर दाैड़ेंगे टेंपो ट्रेवलर

Wed, 27 Nov 2024 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tempo Traveler will run in 18 routes in rural areas
मंडी। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) मंडी की बैठक कार्यकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मंडी अनीता कटोच की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलेभर के बस, ऑटो और ट्रेवलर संचालकों ने हिस्सा लिया। बैठक में 45 नए बस रूट परमिट रखे गए। इनमें 18 ग्रामीण रूट टेंपो ट्रेवलर संचालकों को ड्रॉ-ऑफ-लोट्स के जरिए जारी किए गए जबकि 27 बस रूट निजी बस संचालकों को जारी किए गए।
विज्ञापन

ये रूट पहले हिमाचल पथ परिवहन निगम के थे, जो घाटे में चल रहे थे। इन्हें अब निजी बस संचालकों को जारी किया गया है। ऐसे में अब ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर 18 सीटर टेंपो ट्रेवलर दौड़ती नजर आएंगी। इससे ग्रामीण इलाकों में लोगों की आवाजाही सुगम होगी। 27 रूट निजी बस संचालकों को मिलने पर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा बैठक में नए प्रकाशित स्टेज कैरिज, ऑटो और बसों के केस ट्रांसफर करने पर भी विचार किया गया। बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए ग्रामीण रूटों पर ट्रेंपो ट्रेवलर चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सभी उपमंडलाधिकारियों के जरिए रूटों की डिटेल मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मंडी अनीता कटोच ने बताया कि बैठक में बस परमिट और अन्य परमिटों के स्थानांतरण से संबंधित मामलों में क्रेता और विक्रेता मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि ड्रॉ-ऑफ-लोट्स के जरिए रूट सबसे सामने निकाले गए। ये बसें लिंक रोड पर चलेंगी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed