फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Teeth can rot due to consumption of flour and sweets: Dr. Saroch

मैदा और मीठे पदार्थ के सेवन से सड़ सकते हैं दांत : डॉ. सरोच

Thu, 21 Mar 2024 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 21 Mar 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Teeth can rot due to consumption of flour and sweets: Dr. Saroch
जोनल अस्पताल मंडी में आयोजित कार्यशाला को संबो​धित करतीं वरिष्ठ डेंटल सर्जन डाॅ. सोनिया। साथ मे
मंडी। मुंह गंदा रहने की वजह से दांतों की सड़न, मसूड़ों का संक्रमण, मुंह से गंदी बदबू और असमय दांत झड़ सकते हैं। इन सभी कारणों को बढ़ावा देने में गलत खान पान जैसे मैदा और मीठे पदार्थ और व्यस्कों में तंबाकू अल्कोहल का प्रयोग प्रमुख हैं। विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित कार्यशाला में यह बात वरिष्ठ डेंटल सर्जन डॉ. सोनिया सरोच ने कही।
विज्ञापन

विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के मातृ एवं शिशु केंद्र प्रतीक्षालय में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई। डॉ. सरोच ने कहा कि हमारा मुंह मुख्य रूप से चार भागों में विभाजित रहता है। इनमें तालू, जीभ, दांत और मसूड़े होते हैं। हमें इनकी नियमित रूप से जांच और साफ-सफाई रखनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए शिशु से लेकर वृद्धावस्था तक मुंह की देखभाल जरूरी है। स्तनपान करवाने के बाद कॉटन या साफ नर्म सूती कपड़े से शिशुओं के मुंह को साफ किया जा सकता है। कुछ बड़े होने पर नर्म ब्रश का प्रयोग करें। ब्रश करने का समय एक से दो मिनट के बीच निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी लोक सिंह नेगी, स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कौशल समेत कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed