फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Teachers are the architects of society: Prof. Awasthi

समाज के शिल्पकार होते हैं शिक्षक : प्रो. अवस्थी

Fri, 05 Sep 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Teachers are the architects of society: Prof. Awasthi
मंडी/जोगिंद्रनगर। एसपीयू में शिक्षक दिवस पर आयोजित समारोह में कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि यह दिन केवल शिक्षकों के सम्मान का अवसर नहीं है, बल्कि यह गुरु शिष्य परंपरा और भारतीय शिक्षा की गौरवशाली धरोहर को स्मरण करने का पर्व है। उन्होंने कहा कि सच्चा शिक्षक वही है जो अंधकार में दीपक बनकर शिष्य की सुप्त प्रतिभा को जगाता है। इसी कारण हर युग में शिक्षक को समाज का शिल्पकार माना गया है। अपने शिक्षकों का सम्मान केवल शब्दों से नहीं, बल्कि अपने आचरण और उपलब्धियों से प्रकट करें। जब विद्यार्थी समाज के लिए उपयोगी बनेंगे, तभी शिक्षक का वास्तविक गौरव होगा।
विज्ञापन

इधर, जय मां दुर्गा कॉलेज ऑफ नर्सिंग जोगिंद्रनगर की छात्राओं ने शुक्रवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राम चंद्र ठाकुर ने की। इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि राम चंद्र ठाकुर ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डाला। संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश धरवाल ने उन्हें सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed