Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Taxi-auto union launches protest over bus stand dispute

Mandi News: बस अड्डा विवाद में टैक्सी-ऑटो यूनियन ने खोला मोर्चा

Sat, 14 Nov 2026 07:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Taxi-auto union launches protest over bus stand dispute
यूनियन अध्यक्ष विपिन शर्मा बोले- प्रशासन की अनुमति से खड़े होते हैं वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर बस अड्डे पर टैक्सी-ऑटो ऑपरेटरों और एचआरटीसी कर्मचारियों के बीच चल रहा विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब सुकेत टैक्सी ऑपरेटर एवं ऑटो यूनियन ने निगम कर्मचारियों की ओर से लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए अपना पक्ष रखा है। यूनियन अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि टैक्सी और ऑटो प्रशासन की अनुमति से बस अड्डे पर खड़े किए जाते हैं। ऐसे में ऑपरेटरों को मवाली कहना और उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विपिन शर्मा ने बताया कि बस अड्डे के निर्माण के समय तत्कालीन उपायुक्त मंडी ने टैक्सी और ऑटो खड़े करने की अनुमति प्रदान की थी। ऑपरेटर उसी व्यवस्था के तहत अपना कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टैक्सी और ऑटो चालक दिन-रात यात्रियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाते हैं। इतना ही नहीं रात के समय बस अड्डे पर चौकीदार की व्यवस्था न होने के बावजूद यूनियन के सदस्य वहां मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में भी सहयोग करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ एचआरटीसी कर्मचारी भी अपने निजी वाहन बस अड्डा परिसर में खड़े करते हैं। ऐसे में यदि पार्किंग को लेकर कोई नियम लागू किए जाते हैं तो वे सभी पर समान रूप से लागू होने चाहिए। टैक्सी और ऑटो ऑपरेटर भी सम्मान के साथ अपना रोजगार करना चाहते हैं और किसी तरह का विवाद नहीं चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन शर्मा ने कहा कि इस विवाद का समाधान आपसी बातचीत और समन्वय से ही संभव है। प्रशासन और संबंधित विभाग को दोनों पक्षों के साथ बैठक कर उचित व्यवस्था बनानी चाहिए, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो और किसी भी पक्ष के रोजगार पर प्रतिकूल असर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed