{"_id":"662509cc59d0a5948c036709","slug":"tax-should-be-removed-from-life-saving-medicines-mandi-news-c-90-1-ssml1025-124666-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हिमाचल प्रदेश मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ने उठाई मांग, जीवन रक्षक दवाइयों से हटाया जाए टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हिमाचल प्रदेश मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ने उठाई मांग, जीवन रक्षक दवाइयों से हटाया जाए टैक्स
Mon, 22 Apr 2024 06:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 22 Apr 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
मंडी में वार्षिक अधिवेशन के दौरान एचपीएमआरए के पदाधिकारी और सदस्य। संवाद
मंडी। हिमाचल प्रदेश मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (एचपीएमआरए) मंडी इकाई का वार्षिक अधिवेशन वरिष्ठ नागरिक सभा मांडव चैरिटेबल ट्रस्ट हॉल मंडी में हुआ। इसमें दवा प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए जीवन रक्षक दवाइयों को टैक्स मुक्त करने की वकालत की। एचपीएमआरए ने कहा कि आम जन की सुविधा के लिए जीवन रक्षक दवाओं से टैक्स हटाया जाना चाहिए।
वहीं, एचपीएमआरए के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार और दवा कंपनियों को आगाह करते हुए देश और प्रदेश में कार्यरत सभी दवा प्रतिनिधि की विभिन्न मांगो का समर्थन किया। इस दौरान पुराने श्रम कानूनों में संशोधन कर श्रम कोड में बदल कर उसे सख्ती से लागू और पालना सुनिश्चित करने, सेल्स प्रमोशन इंप्लाइज एक्ट का सख्ती से पालन करना, दवा प्रतिनिधियों के काम के आठ घंटे तय करना आदि मुख्य मांगे उठाई।
अधिवेशन की अध्यक्षता एचपीएमआए के प्रदेशाध्यक्ष कामरेड हुकम चंद शर्मा ने की। इस दौरान में सीटू मंडी जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और राष्ट्रीय सचिव डाॅ. कश्मीर सिंह सहित एचपीएमआरए के प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिवेशन में प्रदेशाध्यक्ष ने सभी सदस्यों को वर्तमान परिस्थितियों में श्रमिक वर्ग के समक्ष आ रही चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट होकर श्रमिक वर्ग आंदोलन को सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। इकाई सचिव गौतम ठाकुर और कोषाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर के अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
डीके बने मंडी इकाई के प्रधान
अधिवेशन के दौरान एचपीएमआरए की जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें डीके को प्रधान, नवीन, यतिंद्र उप प्रधान, गौतम ठाकुर सचिव, ललित सरोच और विजय संयुक्त सचिव, प्रवीण कोषाध्यक्ष चुने गए। जगदीश, विपिन, यदेंद्र, एसपी राणा, कुशल, राजेश, अनिल, ललित, विजय को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।