फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tawarafi school save the poems of the students in Balswar patrika

तवारफी स्कूल ने पत्रिका का किया विमोचन

Thu, 23 Jun 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Tawarafi school save the poems of the students in Balswar patrika
बालस्वर पत्रिका जिसमें तवाराफी स्कूल के विद्यार्थियों की लिखी कविताएं प्रकाशित की गई हैं। - फोटो : Mandi
मंडी। जिला मंडी की राजकीय माध्यमिक विद्यालय तवाराफी के स्कूल प्रबंधन ने कोरोना काल के दौरान विद्यार्थियों की ओर से लिखी गई कविताओं के संग्रह की एक पत्रिका प्रकाशित करवाई है। पत्रिका में छठी से लेकर आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की लिखी कविताओं को शामिल किया गया है। अधिकतर कविताएं स्कूल की गतिविधियों को लेकर लिखी गई हैं।
विज्ञापन

पत्रिका बालस्वर में 80 पेज हैं। 40 पेज पर 3 से चार कविताएं और कई रोचक जानकारियां विद्यार्थियों ने दी हैं। बाकी 40 पेज पर स्कूल की उपलब्धियां, एसएमसी की उपलब्धियां और स्कूल के विकास कार्यों को दर्शाया गया है। कवर पेज पर स्कूल का चित्र प्रकाशित है।
विज्ञापन

पहले पेज पर मुख्यमंत्री का संदेश, दूसरे पेज पर शिक्षा मंत्री का संदेश और इसके आगे वाले पेजों में सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक अनिल शर्मा और स्कूल के मुख्याध्यापक का संदेश दिया गया है। स्कूल के मुख्याध्यापक राकेश कौशल ने कहा कि स्कूल ने पहली बार पत्रिका बालस्वर का प्रकाशन करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठी की ट्विंकल ने पढ़ाई शुरू हो गई ऑनलाइन, सातवीं के योगराज ने प्राकृतिक आपदा, सातवीं के दिव्यांश ने दांत है अनमोल, आठवीं की प्रिया ने माटी में छुपा खजाना, आठवीं की यामिनी ने पतझड़, आठवीं के आर्यन ने खुल गए स्कूल कविता लिखी है। स्कूल प्रबंधन ने पत्रिका बालस्वर का भव्य विमोचन करवाया। इस मौके पर प्रसिद्ध व्यवसायी सतपाल ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष कुसुमा देवी और अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed