{"_id":"679a3584fa176e686902fbb0","slug":"tarring-of-600-meter-road-could-not-be-done-even-after-two-years-mandi-news-c-90-1-mrt1064-146503-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दो साल के बाद भी 600 मीटर सड़क की नहीं हो सकी टारिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दो साल के बाद भी 600 मीटर सड़क की नहीं हो सकी टारिंग
Thu, 30 Jan 2025 08:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 30 Jan 2025 08:33 AM IST
विज्ञापन
पिपली में सड़क की हालत।संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के ग्रामीण क्षेत्र कुराटी पिपली संपर्क सड़क की टारिंग उखड़ने से वाहन चालक लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। बीते दो साल से लोक निर्माण विभाग सड़क के सुधार में असफल रहा है, जिससे क्षेत्र के लोग परेशान हैं।
ग्रामीणों गोपाल सिंह, लेख राम, बलदेव ठाकुर, ओम प्रकाश, प्रेम ठाकुर, संजीव और पवन कुमार ने बताया कि सड़क की खस्ताहाली के कारण परिवहन निगम की बस सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं और शहर पहुंचने के लिए लोगों को कठिनाई हो रही है। पिपली पंचायत के उपप्रधान पवन ठाकुर ने बताया कि यह सड़क 2008 में बनाई गई थी, और 2016-17 में पहली बार टारिंग की गई थी।
हालांकि एक किलोमीटर की सड़क को फिर से टारिंग करके चकाचक कर दिया गया, लेकिन 600 मीटर सड़क की स्थिति अभी भी खराब है, जिससे वाहनों की आवाजाही असुरक्षित हो गई है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता हिमेश्वर ने बताया कि 600 मीटर सड़क पर टारिंग करने के लिए अनुमानित दस लाख रुपये के बजट की मांग उन्होंने उच्चाधिकारियों से की है, ताकि सड़क की स्थिति बेहतर हो सके।