फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Target of 65 percent BJP membership in Mandi achieved: Nihal Chand

मंडी में भाजपा सदस्यता का 65 प्रतिशत लक्ष्य पूरा : निहाल चंद

Tue, 01 Oct 2024 06:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 01 Oct 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
Target of 65 percent BJP membership in Mandi achieved: Nihal Chand
15 अक्तूबर तक चलेगा सदस्यता अभियान का दूसरा चरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। भाजपा सदस्यता अभियान के तहत दूसरे चरण के लिए ग्राम केंद्र विस्तारकों की कार्यशाला मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय गुटकर में हुई। बैठक में जिले के सभी मंडलों से लगभग 140 विस्तारक मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष निहालचंद शर्मा ने की। पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर और द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि सदस्यता का दूसरा चरण 1 से 15 अक्तूबर तक चलेगा। इस अभियान में सभी मोर्चो के पदाधिकारी सदस्यता करेंगे। द्रंग के विधायक ने कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि घर-घर जाकर सभी को सदस्यता ग्रहण करवाएं। जिला अध्यक्ष निहाल चंद ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि मंडी जिला में सदस्यता लक्ष्य का 65 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। शेष लक्ष्य को कार्यकर्ता 15 दिन में पूरा कर लेंगे। उन्होंने प्रथम चरण के सदस्यता अभियान के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कहा कि सभी मोर्चे 1 अक्टूबर से सदस्यता में प्रमुखता से जुटेंगे। इसमें युवा मोर्चा, शिक्षण संस्थाओं, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर स्टॉल लगाकर सदस्यता करेगा। युवा वर्ग और महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी जिला में भाजपा कार्यकर्ताओं का सदस्यता अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। तय लक्ष्य से बढ़कर पार्टी की सदस्यता करवाएंगे और इतिहास दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed