{"_id":"69109de73d67aed0ae033446","slug":"tanusha-and-honeys-pair-reached-the-semi-finals-mandi-news-c-90-1-mnd1001-175676-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सेमीफाइनल में पहुंची तनुषा, हन्नी की जोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सेमीफाइनल में पहुंची तनुषा, हन्नी की जोड़ी
विज्ञापन
मंडी के टाउन हॉल में जारी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
- फोटो : सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई देते सैनिक एवं पूर्व सैनिक। स्रोत संवाद
मंडी। शहर के टाउन हाल में जारी अंडर-15 एवं अंडर-17 सब जूनियर राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रविवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। अंडर-15 आयु वर्ग के डबल में सोलन की तनुषा और हन्नी ठाकुर की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंच गई। सेमीफाइनल में इनका मुकाबला शिमला के वीर विक्रम सिंह और सोनाक्षी जम्वाल के साथ होगा।
दूसरे सेमीफाइनल में कांगड़ा और कुल्लू के सूर्यांश बड़जत्या एवं तेजा का मुकाबला कुल्लू के देवांश और किन्नौर की प्राची राणा के साथ होगा। इसी तरह अंडर-17 आयु वर्ग का पहला सेमीफाइनल कुल्लू के आदित्य शर्मा और सृष्टि ठाकुर का मुकाबला कांगड़ा के रितुल ठाकुर व अवन्नी ठाकुर के बीच होगा। दूसरे सेमीफाइनल में बिलासपुर के शाव्या शर्मा व रिया ठाकुर की भिड़ंत हमीरपुर के इशान व सरगम ठाकुर की जोड़ी से होगी। रविवार को खेले गए अंडर-15 क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में शिमला की सोनाक्षी ने सिरमौर की निवृत्ति को, कुल्लू की तेजल ने कांगड़ा की आराध्य को, सोलन की ताशवी ने कांगड़ा की प्रिया शर्मा को हराया। कांगड़ा के सूर्यांश ने हमीरपुर के वीर कटोच और हमीरपुर के इशान ने कांगड़ा के राजवीर सिंह राणा को पराजित किया।
लड़कियों के अंडर-15 आयु वर्ग के डबल मुकाबले में शिमला की ओजस्विनी और वंशिका की जोड़ी ने कांगड़ा की प्रिया शर्मा और वैष्णवी सिंह की जोड़ी को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मिक्स डबल अंडर-15 मुकाबले में शिमला के वीर विक्रम सिंह और सोनाक्षी ने हमीरपुर के शिवांशु और कारुल जबकि सूर्यांश और तेजल राजपूत की जोड़ी ने सिरमौर के यस सियाल और निवृत्ति की जोड़ी को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
अंडर-17 आयु वर्ग के मिक्स डबल मुकाबले में कांगड़ा के ऋतुल ठाकुर और अवनी ठाकुर की जोड़ी ने सिरमौर के निकुंज और नोशी, बिलासपुर के सव्य शर्मा और रिया ठाकुर की जोड़ी ने मंडी के भवनीत और संशिता की जोड़ी को हराया। हमीरपुर के ईशान और सरगम ठाकुर की जोड़ी ने शिमला के हर्षवर्धन और ईवा की जोड़ी को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। संवाद