फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tanks filled with silt, water supply to the city not possible

Mandi News: टैंकों में भरी गाद, शहर के लिए नहीं हो पाई पानी की आपूर्ति

Mon, 07 Jul 2025 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Tanks filled with silt, water supply to the city not possible
मंडी। शहर की पेयजल योजना कमांद के मुख्य भंडारण टैंकों में ऊहल नदी की गाद भरने से उपभोक्ताओं को पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। रविवार को भंडारण टैंकों में भारी मात्रा में गाद भरने से पेयजल आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित हो गई। विभागीय अधिकारी और कर्मचारी नियमित रूप से पेयजल योजना की सफाई व्यवस्था में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

लगातार बारिश के कारण रखरखाव कार्य में परेशानी आ रही है। हालांकि मंडी शहर के लोगों को पेयजल आपूर्ति देने के लिए पड्डल पंप हाउस से भी पानी उठाने की कोशिश की गई लेकिन ब्यास का जल स्तर बढ़ने से पंप हाउस की मोटरें कार्य नहीं कर रही हैं। बरसात के चलते मंडी शहर के बिजणी, जेल रोड, टारना सहित अन्य स्थानों पर भूस्खलन होने से जगह-जगह पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। इस कारण उपभोक्ताओं को पेयजल वितरण में समस्या आ रही है।
विज्ञापन

.
आगामी दो दिनों तक मंडी शहर के उपभोक्ताओं के लिए पेयजल आपूर्ति करना संभव नहीं है। मंडी शहर के सभी उपभोक्ता घरों में मौजूद पानी का उचित उपयोग करें, इसे व्यर्थ न बहाएं। जल शक्ति विभाग के अधिकारी और कर्मचारी रात दिन ऊहल पेयजल योजना को बहाल करने में जुटे हुए हैं। उपभोक्ताओं को जो भी शिकायत या समस्या हो वह विभागीय हेल्पलाइन नंबर 01905-222855 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राज कुमार सैनी, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed