फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Takoli's toll plaza is heavy on farmers and gardeners

Mandi News: किसानों- बागवानों पर भी भारी पड़ रहा टकोली का टोल प्लाजा

Sun, 25 Jun 2023 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Takoli's toll plaza is heavy on farmers and gardeners
स्नोर घाटी के व्यावसायिक वाहनों को भी नहीं मिल रही छूट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नगवाईं (मंडी)। मनाली-चंडीगढ़ फोरलेन पर टकोली में टोल प्लाजा शुरू होने से किसानों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। टोल प्लाजा लगने से स्नोरघाटी के किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। नगवाईं, झीड़ी, पलसेड़, बालू समेत क्षेत्र के सैकड़ों किसानों-बागवानों के फल-सब्जियां टकोली सब्जी मंडी जाती हैं, लेकिन टोल लगने के बाद किसानों की जेब भी ढीली हो रही है। स्नोर घाटी के व्यावसायिक वाहनों को टोल में छूट न मिलने के कारण भारी चपत लग रही है।

जानकारी के अनुसार जिले में पंजीकृत व्यावसायिक वाहनों को टोल में छूट दी जाती है, लेकिन घाटी के अधिकतर व्यावसायिक वाहन जिला कुल्लू में पंजीकृत हैं। इस कारण यह छूट व्यावसायिक वाहनों नहीं मिल पा रही है। कुछ किसानों का कहना है कि वाहन के किराये से ज्यादा तो उन्हें टोल देना पड़ रहा है। पूर्व जिला परिषद सदस्य और सब्जी मंडी टकोली के आढ़ती कृष्ण पाल शर्मा का कहना है कि टकोली टोल प्लाजा लगने से किसानों को खासी दिक्कत हो रही हैं। जिस प्रकार निजी वाहनों के पास बनाए जा रहे हैं, उसी तर्ज पर व्यावसायिक वाहनों को भी पास दिए जाएं। इस मुद्दे को वे प्रशासन और मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाएंगे। व्यापार मंडल औट के प्रधान विनोद चावला ने भी व्यावसायिक वाहनों को टोल में छूट देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि टोल लगने से व्यवसायियों को भारी नुकसान हो रहा है। स्थानीय लोगों ने एनएचआई से मांग की है कि व्यावसायिक वाहन को दी जाने वाले छूट वाहन की आरसी में लिखे पते के हिसाब से दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed