{"_id":"680ce00388c118027105394b","slug":"take-strict-measures-against-drug-mafia-sachin-mandi-news-c-90-1-ssml1025-154408-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा माफिया के खिलाफ अपनाएं सख्ती : सचिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा माफिया के खिलाफ अपनाएं सख्ती : सचिन
विज्ञापन
पुलिस थाना जोगिंद्रनगर की गतिविधियों का जायजा लेने पहुंचे आईपीएस सचिन को गार्ड ऑफ ऑनर देते पुलि
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नशा माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के दिशा-निर्देश एएसपी एलआर सचिन हीरेमठ ने दिए। कहा कि नशे से अर्जित अवैध संपत्तियों पर भी पुलिस की नजर है। इस पर भी स्थानीय पुलिस काम करे। कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की आदतों में धकेल कर अकूत संपत्ति के मालिक बन बैठे शातिरों तक पहुंच बनाएं।
शनिवार को पुलिस थाना जोगिंद्रनगर की गतिविधियों का एएसपी सचिन हीरेमठ ने जायजा लिया। इसके बाद एएसपी सचिन हीरेमठ ने पुलिस थाना जोगिंद्रनगर और इसके अधीन आने वाली पुलिस चौकी बस्सी, चौंतड़ा और लडभड़ोल के प्रभारियों से बैठक कर फीडबैक लिया। इस दौरान आवश्यक निर्देश भी दिए।
कहा कि प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से जारी नए आदेशों में नशे से अर्जित अवैध संपत्तियों को नष्ट करने का भी प्रावधान किया है। उन्होंने नशे के खिलाफ बेहतरीन कार्य के लिए स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के रिकॉर्ड को भी खंगाला। इस मौके पर तीनों पुलिस चौकियों के प्रभारियों के साथ स्थानीय पुलिस थाने के प्रभारी से बैठक कर मामलों की समीक्षा भी की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि इस साल पुलिस थाना में दर्ज करीब 70 आपराधिक मामलों में अधिकांश नशा माफिया ही सलाखों के पीछे धकेले गए हैं।