{"_id":"578cda3f4f1c1b6137c4c10c","slug":"take-action-on-revanue-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित राजस्व मामलों के जल्द निपटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित राजस्व मामलों के जल्द निपटाने के निर्देश
मंडी
Updated Mon, 18 Jul 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
मंडी में राजस्व अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते एडीएम विवेक चंदेल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। उपायुक्त कार्यालय मंडी में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल की अध्यक्षता में सोमवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें एडीएम विवेक चंदेल ने कहा कि अधिकारी राजस्व संबंधी मामलों को जल्द से जल्द निपटाने को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
एक साल से अधिक समय से लंबित राजस्व मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्यालयों का भी समय-समय पर निरीक्षण करते रहें, ताकि कार्य में पारदर्शिता और तीव्रता लाई जा सके। अधिकारी जिला में कानूनगो और पटवारखानों के निर्माण कार्य में तेजी लाएं। इन्हें शीघ्र पूरा करके उपयोगिता प्रमाण पत्र इस कार्यालय को भेजें। जिससे लोगों को अपने राजस्व संबंधी कार्य करवाने में आसानी हो सके। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखें। उपमंडल तथा पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन कमेटियों का गठन किया गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन कमेटियों से संपर्क बनाए रखें। बैठक में सहायक आयुक्त पूजा चौहान, जिला राजस्व अधिकारी मनोज कुमार, समस्त उपमंडलों के उपमंडलाधिकारी और तहसीलदार व नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन