{"_id":"6747310e9ee0e7d7f301f836","slug":"tailors-shop-burnt-to-ashes-in-nerchowk-market-mandi-news-c-90-1-ssml1045-141342-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नेरचौक बाजार में टेलर की दुकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नेरचौक बाजार में टेलर की दुकान जलकर राख
Thu, 28 Nov 2024 08:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 28 Nov 2024 08:16 AM IST
विज्ञापन
नेरचौक बाजार में दुकान में जलकर रख हुए कपड़े। -संवाद
नेरचौक (मंडी)। नेरचौक बाजार में बुधवार सुबह एक लेडीज टेलर की दुकान में अचानक आग लग गई। इससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना में लगभग पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
दुकान के मालिक राकेश कुमार ने बताया कि सुबह 7ः00 बजे जब वह दुकान के पास पहुंचे तो अंदर से धुआं निकलते देखा। उन्होंने जल्दी से दुकान खोली तो अंदर आग भड़क चुकी थी। स्थानीय लोग भी मदद के लिए पहुंचे और पानी की बाल्टियां लेकर आग बुझाई, लेकिन दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
राकेश कुमार ने बताया कि शादी के सीजन के चलते सिलने के लिए आए 500 से अधिक सूट जल गए हैं। इनमें से 150 सूट पहले ही सिले हुए थे। रती रोड पर स्थित महबूब लेडीज टेलर नामक इस दुकान में लगी आग से न केवल दुकान के मालिक को, बल्कि सूट के मालिकों को भी भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
उधर, एसएचओ मदन लाल ने बताया कि सूचना मिलने पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है, और आग के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।