{"_id":"67a5008f493b5dad090360fa","slug":"syanji-school-students-forced-to-drink-muddy-water-mandi-news-c-90-1-mnd1001-147214-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: स्यांजी स्कूल के विद्यार्थी मटमैला पानी पीने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: स्यांजी स्कूल के विद्यार्थी मटमैला पानी पीने को मजबूर
विज्ञापन
मटमैले पानी को दिखाते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्यांजी के कर्मचारी।
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्यांजी के विद्यार्थी 25 दिन से मटमैला पानी पीने को मजबूर हैं। नाचन क्षेत्र की शाली पंचायत में स्थित स्यांजी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को दोपहर का भोजन तो मिल रहा है लेकिन प्यास बुझाने के लिए पीने योग्य पानी का अभाव है। पाठशाला में 150 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
प्रधानाचार्य ने उपायुक्त अपूर्व देवगन को भी पत्र लिखा है। प्रधानाचार्य अक्षय कुमार ने बताया कि लगभग 25 दिनों से मटमैला पानी नल में आ रहा है। इसकी सूचना जल शक्ति विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों को दी लेकिन समाधान नहीं हो पाया है। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान पितांबर लाल ने बताया कि दोपहर के भोजन को भी इसी पानी से बनाया जा रहा है।
जल शक्ति विभाग बग्गी के सहायक अभियंता विनय कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार की ओर से पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस कारण मलबा जल स्रोत में गिर रहा है। ठेकेदार को इसके बारे में दिशा-निर्देश दिए हैं। स्कूल के साथ गांववासियों को आ रही पेयजल समस्या से जल्द राहत दिलाई जाएगी। संवाद