{"_id":"6a60aaaebf171bf4c902ed8b","slug":"swindled-of-5-lakh-by-posing-as-an-axis-bank-customer-care-employee-mandi-news-c-90-1-mnd1021-205929-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एक्सिस बैंक कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर ठगे 5 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एक्सिस बैंक कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर ठगे 5 लाख
विज्ञापन
ठगों ने क्रेडिट कार्ड से किया लेन-देन
सुंदरनगर में साइबर धोखाधड़ी की प्राथमिकी हुई दर्ज
अनजान कॉल पर ओटीपी शेयर न करें : डीएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शहर के वार्ड नंबर-2 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें एक महिला का फोन आया, जिसने स्वयं को एक्सिस बैंक के कस्टमर केयर कर्मचारी के रूप में परिचित कराया। बातचीत के दौरान ठगों ने उसे उलझाकर क्रेडिट कार्ड से अनधिकृत रूप से 5 लाख रुपये का लेन-देन कर लिया। फोन पर संदेश आने पर उसे इसका पता चला और वह पुलिस के पास पहुंचा।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ठगी की वारदात को किस तरीके से अंजाम दिया गया और इसमें शामिल आरोपियों तक कैसे पहुंचा जाए। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल पर ओटीपी, बैंकिंग जानकारी, क्रेडिट कार्ड का विवरण या अन्य गोपनीय वित्तीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।