फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Swearing-in ceremony of Sarkaghat President and Vice-President on the 20th.

Mandi News: सरकाघाट के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह 20 को

Sun, 19 Jul 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Swearing-in ceremony of Sarkaghat President and Vice-President on the 20th.
सरकाघाट (मंडी)। नगर परिषद सरकाघाट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह 20 जुलाई को पूर्वाह्न 11:30 बजे नगर परिषद के बैठक कक्ष में आयोजित किया जाएगा। एसडीएम सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि शहरी विकास विभाग की अधिसूचना एवं उपायुक्त मंडी के निर्देशों के तहत उन्हें नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के लिए अधिकृत किया है। बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुष्पा देवी तथा उपाध्यक्ष लाल सिंह को समारोह में उपस्थित रहने के लिए औपचारिक सूचना जारी कर दी है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed