फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Swadhar Grih reunited 28 women with their families

Mandi News: स्वाधार गृह ने 28 महिलाओं को परिजनों से मिलाया

Mon, 06 Jan 2025 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Swadhar Grih reunited 28 women with their families
मंडी। बल्ह उपमंडल के चलखा गांव में 2020 से संचालित स्वाधार गृह अब तक परिवार से बिछुड़ीं 28 महिलाओं को परिजनों को मिला चुका है। मानसिक रूप से परेशान महिलाएं जब सरकार, प्रशासन और पुलिस की नजर में आती हैं तो उन्हें विभिन्न आश्रमों में भेज दिया जाता है। मंडी जिले में ऐसी महिलाओं को स्वाधार गृह में आश्रय दिया जाता है। स्वाधार गृह का संचालन सहयोग बाल श्रवण विकलांग कल्याण समिति की ओर से किया जाता है।
विज्ञापन

समिति की प्रोजेक्ट को-आर्डिनेटर गीता पुरोहित ने बताया कि स्वाधार गृह ऐसी महिलाओं के लिए खोला गया है जिन्हें घर से निकाल दिया जाता है। आज दिन तक यहां 55 महिलाओं को आश्रय दिया गया। इन महिलाओं को मेडिकल कॉलेज नेरचौक के माध्यम से उपचार दिया जाता है। उनके परिवार के बारे में जानकारी जुटाकर परिजनों की तलाश की जाती है।
विज्ञापन

अभी तक स्वाधार गृह 28 महिलाओं को उनके परिवारों से मिला चुका है। 14 महिलाएं दूसरे आश्रमों में भेजी गई हैं जबकि मौजूदा समय में 10 महिलाएं यहां जीवन यापन कर रही हैं। हाल ही में यूपी के मुरादाबाद की 53 वर्षीय अमरावती को स्वाधार गृह ने अपनों से मिलाने का कार्य किया है। अमरावती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और करीब एक वर्ष पहले अपने घर से भटकती हुई हिमाचल आ पहुंची थीं। यहां महिला को जिला प्रशासन या पुलिस के निर्देशों के बाद जिला कल्याण अधिकारी की ओर से किए जाने वाले लिखित आदेशों के बाद ही दाखिल किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed