फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   SVM School first in folk dance competition

Mandi News: लोकनृत्य स्पर्धा में एसवीएम स्कूल प्रथम

Sat, 21 Feb 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
SVM School first in folk dance competition
मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में सांस्कृतिक
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर पड्डल मेला मैदान में आयोजित स्कूली विद्यार्थियों की प्रतियोगिताओं में नौनिहालों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। फैंसी ड्रेस, लोक नृत्य और विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में एसवीएम स्कूल महाजन बाजार मंडी ने प्रथम स्थान हासिल किया। बाल स्कूल मंडी दूसरे और क्रेडल टू क्रियोंस स्कूल मंडी तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लोकनृत्य प्रतियोगिता में एसवीएम महाजन बाजार मंडी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्य ज्योति स्कूल मंडी और एआरसी मंडी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। खेल प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। केला दौड़ में छात्रों के वर्ग में गुरु गोविंद सिंह स्कूल के आयुष प्रथम, गोल्डन वैली मंडी के आहिल दूसरे, उजाला पब्लिक स्कूल के विहान तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं में एस लर्निंग स्कूल की अनाया प्रथम, एंग्लो मंडी की ईशानी दूसरे और उजाला पब्लिक स्कूल की शनवी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

50 मीटर दौड़ के छात्रों के वर्ग में गुरु गोविंद सिंह स्कूल मंडी के मोक्षित प्रथम, एंग्लो मंडी के तुषार दूसरे और ओकवुड के समीर तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं में ओकवुड की भूमिका प्रथम, गोल्डन वैली की नंदिनी दूसरे और गुरु गोविंद सिंह स्कूल की स्वरा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
मेंढक दौड़ में गोल्डन वैली के सूर्यांश प्रथम, डीएवी के रियांश दूसरे और सनातन धर्म सभा स्कूल के विवान तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं में उजाला पब्लिक स्कूल की आस्विका प्रथम, सनातन धर्म सभा स्कूल की नीवा दूसरे, ओकवुड की रिद्धवी तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर डीएसपी सदर संजीव सूद और एसआई सुरेंद्र ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed